बुंदेलखण्ड में तेजी से शिक्षा की अलख जगाने में जुटी योगी सरकार*

Blog

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: 25 जनवरी- बुंदेलखंड में तेजी से शिक्षा की अलग जगाने को लेकर योगी सरकार जुटी है। और बांदा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है। यह विद्यालय प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। जिसमें बच्चे पठन-पाठन करेंगे और लगभग 20% निर्माण का कार्य भी अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का पूरा कर लिया गया है। इस विद्यालय में लाइब्रेरी, डाइनिंग सेड, मल्टीपरपज हॉल, किचन, आरओ का पानी, ओपन जिम, खेल का मैदान व स्टाफ रूम के साथ अन्य जरूरी सुविधाओं को बनाया जा रहा है। यानी कि यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा।

*बड़ोखर बुजुर्ग ब्लाक के बसहरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय*

बांदा के बड़ोखर बुजुर्ग ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसहरी को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है और इसको बनाने का काम UPCLDF के द्वारा किया जा रहा है। शासन की तरफ से एक करोड़ 42 लाख 52 हजार रुपये इसको बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें 85 लाख 54 हजार 800 रुपये पहली किस्त के रूप में भेज दिए गए हैं। जिससे तेजी से निर्माण का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय की पूरी तरह से बन जाने के बाद यहां पर 450 बच्चे पठन-पाठन आधुनिक सुविधाओं के बीच कर सकेंगे। जिसमें स्मार्ट क्लास होगी तो वही मैथ और साइंस की लैब भी यहां पर बच्चों के लिए बनाई जा रही है। साथ ही अच्छे टॉयलेट, स्टाफ रूम, ओपन जिम, खेल का मैदान, बच्चों के पीने के लिए आरो का पानी, किचन, मल्टीपरपज हाल के साथ डाइनिंग शेड, भंडारगृह व एक लाइब्रेरी का भी निर्माण कराया जा रहा है।

*कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर बनाया जा रहा मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय*

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया की बड़ोखर बुजुर्ग ब्लॉक के बसहरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मुख्यमंत्री कंपोजिट अभ्युदय विद्यालय बनाया जा रहा है। और इसके उच्चीकरण का कार्य कार्यदाई संस्था UPCLDF के द्वारा करवाया जा रहा है। और यह विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों की तरह बनाया जा रहा है। जहां पर सारी सुविधाएं आधुनिक होगी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी कान्वेंट स्कूलों के जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *