खेरी मोड से अपहृत किशोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 सनत कुमार बुधौलिया 

कोंच।         कोंच सर्किल के थाना कैलिया पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपहरण एवं पांर्क्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की पुलिस के अनुसार थाना थाना कैलिया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 101/26 धारा 137/2/87 बीएन एस एवं 3/4 पास्को एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी प्रवेश कुशवाहा उम्र 20 बर्ष निवासी ग्राम जमुहा थाना लहार जनपद भिंड मध्य प्रदेश को खेरी मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज पहाडगांव जगमोहन सिंह सब इंस्पेक्टर राजकुमार निगम कांस्टेबल आदित्य तिवारी अजय शर्मा शामिल रहे गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार उरई भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *