मानवता की सेवा में जुटी बाँदा रोटी बैंक सोसायटी की टीम दीपावली उपहार देकर सम्मानित, 19 से अधिक पदाधिकारियों व सदस्यों का बढ़ाया गया उत्साह*

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा, 04 नवंबर 2026। जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के कल्याण के लिए पिछले आठ वर्षों से निरंतर कार्य कर रही बाँदा रोटी बैंक सोसायटी की टीम को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दीपावली के अवसर पर सम्मानित किया गया। लखनऊ निवासी श्रवण कुमार श्रीवास्तव की ओर से सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दीपावली का उपहार स्वरूप मिठाई और वस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर लगभग 19 से अधिक लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसायटी के सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के आवास पर सोसायटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरशद निज़ामी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाँदा रोटी बैंक सोसायटी द्वारा विगत आठ वर्षों से जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे संगठन मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

*सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज* ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना और कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना ही समाज के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है। उन्होंने सोसायटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सेवा भाव की सराहना की।

*मुख्य अतिथि अरशद निज़ामी* ने अपने संबोधन में बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संस्था जिस निष्ठा और समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रही है, वह बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने भविष्य में संस्था को हरसंभव सहयोग एवं मदद देने का आश्वासन भी दिया।

*संगठन मंत्री सुनील सक्सेना* ने संस्था के सामाजिक कार्यों और टीम के सामूहिक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। सभी सदस्यों के सहयोग और सेवाभाव से ही बाँदा रोटी बैंक पिछले आठ वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।

*अध्यक्ष रिज़वान अली* ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी इसी सेवा भावना के साथ सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

दीपावली उपहार पाकर सोसायटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रवण कुमार श्रीवास्तव का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने समाज को यह प्रेरणादायक संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल अपने परिवार और रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति का हाथ थामना ही मानवता की सबसे बड़ी पहचान है।

ये रहे उपस्थित: कार्यक्रम में अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, सोशल मीडिया प्रभारी अख्तर किरमानी, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा, महिला सचिव प्रमोद रेखा द्विवेदी, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला महामंत्री रिया खान, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, शाखा प्रमुख छिपटहरी मोहम्मद सईद, शाखा प्रमुख मढ़िया नाका मोहम्मद याकूब, महिला शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान, महिला शाखा प्रमुख आजाद नगर फरजाना बेगम, महिला शाखा प्रमुख खाईपार राबिया खान, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, सदस्य नसीम खान, अनम खान सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *