अमलावद/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलावद, जिला मंदसौर के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 03 नवंबर 2026 को एक दिवसीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन मेवाड़ विश्वविद्यालय, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में किया गया।इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक गतिविधियों, आधुनिक तकनीक एवं व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना तथा उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मेवाड़ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है तथा भविष्य में अपने करियर के चयन में सहायता मिलती है।
विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर एवं आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण विशेष रूप से उपयोगी रहा। भ्रमण से विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं कौशल विकास की भावना को बढ़ावा मिला।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति गौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक बालमुकुंद दुबे, खेमराज राठौर, लक्ष्मी नारायण , श्रीमती विभा सहाय गौड़ एवं श्रीमती कुमुद शर्मा तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक सूरज पाटीदार एवं श्रीमती पूजा पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सक्रिय सहभागिता रही।
फ