उरई । जिले में दिनाँक 01 सितम्बर 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाये जा रहे अभियान नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत जनपद के विभिन्न पेट्रोल टैंक के स्वामियों को नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के बोर्ड लगाये जाने व दो पहिया वाहन स्वामियों जो बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने हेतु पेट्रोल टैंक पर आयें उनसे हेलमेट लगाने का अनुरोध करने तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के निर्देश दिये गये।
अभियान के दौरान राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल द्वारा आज दिनाँक 10 सितम्बर 2025 को उरई एवं कालपी में बिना हेेलमेट के दो पहिया वाहनों का संचालन करते पाये गये 48 वाहन स्वामियों के वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार सुरेश कुमार वरि0-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0) द्वारा आज दिनाँक 10 सितम्बर 2025 को बिना हेेलमेट के दो पहिया वाहनों का संचालन करते पाये गये 58 वाहन स्वामियों के वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
