मंदसौर /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)-–
मध्य प्रदेश शासन की 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता 2026 (बालक अंडर-14) के दूसरे दिन बुधवार को 10 रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के खेल मैदान एवं MIT टर्फ ग्राउंड पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक चलेगी।
दूसरे दिन के मुकाबलों के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के संयोजक एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के.सी. सोलंकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी घीसालाल जोगचंद एवं शासकीय क्रमांक-2 विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह पुरावत मंचासीन रहे।
अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबलों के परिणाम
1 उज्जैन विरुद्ध रीवा उज्जैन 13-0 से विजयी
2 इंदौर विरुद्ध जबलपुर जबलपुर 1-0 से विजयी
3 शहडोल विरुद्ध भोपाल शहडोल 2-0 से विजयी
4 नर्मदापुरम विरुद्ध जनजातीय जनजातीय 4-0 से विजयी
5 सागर विरुद्ध जबलपुर सागर 9-0 से विजयी
6 इंदौर विरुद्ध रीवा इंदौर 5-0 से विजयी
7 ग्वालियर विरुद्ध नर्मदापुरम ग्वालियर 8-0 से विजयी
8 आदिवासी विरुद्ध भोपाल भोपाल 3-1 से विजयी
9 जबलपुर विरुद्ध रीवा जबलपुर 8-0 से विजयी
10 उज्जैन विरुद्ध इंदौर उज्जैन 5-0 से विजयी
प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न संभागों के साथ जनजातीय कार्य विभाग की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। दूसरे दिन के मुकाबलों में उज्जैन, सागर और ग्वालियर सहित कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अगले चरण में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिन्हें लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी जितेन्द्र कनौजिया एवं दिनेशदास बैरागी द्वारा प्रदान की गई।