शिव शर्मा की रिपोर्ट
मोहला 7 अक्टूबर 2026। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर विकासखंड अंतर्गत सम्बलपुर क्लस्टर निवासी कृष्णा कटेंगा के परिवार के लिए मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना जीवन में बदलाव की नई रोशनी लेकर आई है।
पहले गांव में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। अंधेरे में सांप-बिच्छू और जंगली जानवरों का डर बना रहता था। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी और रात में जरूरी घरेलू कार्य करना मुश्किल होता था।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने से अब कृष्णा कटेंगा के घर में रोशनी है। बच्चे रात में भी पढ़ाई कर पा रहे हैं, परिवार के दैनिक कार्य आसानी से हो रहे हैं और बोर के माध्यम से पेयजल की सुविधा भी मिल रही है। बिजली आने से परिवार में सुरक्षा, सुविधा और आत्मविश्वास बढ़ा है।
कृष्णा कटेंगा कहते हैं कि गांव में बिजली पहुंचना उनके परिवार के लिए किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है। वे इस सुविधा के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय तथा शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया और उसे धरातल पर साकार किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मिली यह सुविधा कृष्णा कटेंगा के परिवार के लिए केवल बिजली नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, सुरक्षित जीवन और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।
*