अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। हिरा मॉडल स्कूल एवं हिरा इसलामिया इंटर कॉलेज नरेनी रोड, बांदा मे 30 वी वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि श्री गौरव मिश्रा (S.I. Medical Police Chauki, Banda) के कर कमलों द्वारा किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एव् अन्य अतिथियों का विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चाँद बाबू द्वारा बैज अलंकरण व स्वागत किया गया सबसे पहले मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओ, शिक्षको व आए हुये अतिथियों को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी । मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय लिया गया तथा उनके खेल भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद विद्यालय में 2025-26 मे अपनी अपनी कक्षा मे प्रथम, द्वितीय एव त्रतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओ को पूरुस्कार व विभिन्न खेलो मे प्रथम स्थान प्राप्त व क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विद्यालय की खेल प्रतियोगिता कक्षा प्री-नर्सरी की बतूल फातिमा ने circle & stack race, आयत फातिमा ने ball collecting in basket, कक्षा नर्सरी की हिमांशी ने cup ball balancing race, जिया खातून ने shape matching game race में कक्षा के०जी० के मोहम्मद इस्माइल ने fill the paper cap with ball, अकशा खान ने cone fillip race कक्षा 1 के अमान खान ने musical chair कक्षा 2 के अरहान ने jumping race कक्षा 3 की आयमा वारसी ने cone race, अली हैदर ने turtle race कक्षा 4 की अदीबा खातून ने tower race मे कक्षा 7 के सोनू वर्मा ने 100 मी0 रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा yellow group की इल्मा खान कक्षा 12 ने badminton प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता मे ग्रीन हाउस, जूनियर क्रिकेट मे ग्रीन हाउस तथा सीनियर कबड्डी मे ब्लू हाउस व सीनियर क्रिकेट मे रेड हाउस ने अपने अपने फ़ाइनल मैच जीते।
इस अवसर पर आए हुये मुख्य अतिथि व अतिथियों श्री दिनेश कुमार शर्मा (पुलिस विभाग), श्री रमेश चन्द्र, (मंडलीय क्रीडा सचिव), श्री रामदेव (शारीरिक शिक्षक DAV inter college बांदा), श्री बाबा फरीद (वरिष्ठ कबड्डी कोच), श्री जान मोहम्मद (राष्ट्रिय ताइक्वांडो), श्रीमति रेशमा खातून (शारीरिक शिक्षक, नगर पालिका स्कूल बाँदा) व अन्य अतिथियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या मरयम खान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक राहुल रावत तथा व्यवस्था मे अशोक कुमार (शारीरिक शिक्षक), सालेहा खान, महेश्वरीदीन पाल, नीरज कुमार, सना खान व अन्य शिक्षको द्वारा सुचारु रूप से की गयी।