चौरसिया समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

Blog

 बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। चौरसिया समाज जालौन-उरई की एक आवश्यक बैठक कृष्ण गोपाल चौरसिया जालौन की अध्यक्षता में देवेश चौरसिया के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश चौरसिया उर्फ बब्बल को समाज का जिलाध्यक्ष तथा देवेंद्र चौरसिया को युवा जिलाध्यक्ष चुना गया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र चौरसिया, अशोक चौरसिया उर्फ बब्लू, अशर्फी चौरसिया, बृजेश चौरसिया कोंच व श्रीराम चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई। दीपचंद चौरसिया कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू को संगठन मंत्री तथा विवेक कुमार उर्फ विक्की को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

युवा पदाधिकारियों में श्यामू चौरसिया बंगरा, रमेश चौरसिया कुकरगांव, अतीक चौरसिया, शिवकुमार चौरसिया कोंच, जागेश्वर चौरसिया छानी, नरेंद्र चौरसिया उर्फ गुड्डा तथा राजू दहगुवां के नाम प्रस्तावित किए गए। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजू लहारियापुरा, ठाकुरदास व्यौना, वीरू अखनीवा सहित अन्य लोगों को मनोनीत किया गया।बैठक में उपस्थित समाज के करीब 70 लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष नागपंचमी पर्व चौरसिया समाज जालौन-उरई के बैनर तले धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा कायम करने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा सामाजिक, धार्मिक एवं न्यायायिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है। संगठन के शीघ्र पंजीकरण की भी बात कही गई।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिनेश चौरसिया उर्फ बब्बल एवं युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया ने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता के लिए सहयोग करने की अपील की। नागपंचमी कार्यक्रम उरई में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *