मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन सख्त

Blog

 

उरई (जालौन) जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद जालौन में मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन के सहायक आयुक्त (खाद्य) डाॅ० जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद की तहसीलों में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु टीम ने राजमार्ग उरई में स्थित सोनी ट्रेडर्स के परिसर से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना संगृहीत किया। कोंच रोड उरई पर स्थित रोहित जैन की तेल मिल से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना संगृहीत किया। कुइयां रोड स्थित गणेश जरनल स्टोर से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल व मैदा का नमूना संगृहीत किया। जालौन तहसील के जालौन में मस्जिद के पास स्थित अजय राठौर पुत्र श्री राकेश राठौर उर्फ राजू के परिसर से खाद्य पदार्थ राइस ब्राउन ऑयल का नमूना, ज्वालागंज जालौन में स्थित प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता के परिसर से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का नमूना व कोंच चौराहा पर स्थित शाहबूब के परिसर से खाद्य पदार्थ तैयार बिरयानी का नमूना संगृहीत किया गया। उक्त नमूनों को जाॅच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम के द्वारा जनपद के स्थानीय बाजारों के निरन्तर निरीक्षण किये जा रहे है व यह अभी आगे भी जारी रहेंगें।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) डाॅ0 जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *