सोनू करबरिया की रिपोर्ट
नरैनी, बाँदा। विकासखंड नरैनी के सभागार में पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में डिप्टी सीवीओ नरैनी डॉ. विजय कुमार कमाल, करतल के पशु चिकित्सक डॉ. अभिषेक तथा पशु चिकित्सा सचल एंबुलेंस 1962 के चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान पशु रोग नियंत्रण से संबंधित कार्य किए गए तथा पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के नरैनी तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, बीमार एवं असहाय गोवंश को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा गौवंश संरक्षण के लिए विभागीय अधिकारियों और पशुपालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को जागरूक करते हुए कहा कि पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराएं।
कार्यक्रम के माध्यम से पशु रोग नियंत्रण, गोवंश संरक्षण तथा पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।