निज संवाददाता
जालौन। माडरी निवासी कौशलेंद्र पाल के खेत पर लगा स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। सुबह खेत पर पहुंचने पर स्टार्टर गायब मिला, जिससे किसान को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुआ स्टार्टर बरामद किए जाने की मांग की है।
