*कैथ बी पैक्स कुंवरपुरा में तहसीलदार का औचक निरीक्षण, उर्वरक वितरण मिला सुचारु*

 बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

             जालौन। रबी फसल की बुवाई के बीच किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तहसील प्रशासन सक्रिय है। मंगलवार को जालौन तहसीलदार ने कैथ बी पैक्स लिमिटेड, कुंवरपुरा का औचक निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समिति पर उर्वरक वितरण सुचारु रूप से होता पाया गया।
तहसीलदार ने उर्वरक लेने पहुंचे किसानों के आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री की जांच की। इसके साथ ही समिति में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों से मिलान किया गया।
उर्वरक वितरण में पारदर्शिता की हकीकत जानने के लिए तहसीलदार ने किसानों से दूरभाष पर वार्ता भी की। किसानों से पूछा गया कि उन्हें उर्वरक कितनी कीमत पर उपलब्ध कराया गया और वितरण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हुई।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्टॉक और वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जांच करना रहा। औचक निरीक्षण में समिति पर उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *