शिव शर्मा की रिपोर्ट
छुरिया । ग्राम-केशोटोला (ब. चारभाठा) निवासी श्रीमती निर्मलाबाई सलामे की सुपुत्री दुर्गा एवं वीरेंद्र के विवाह आशीर्वाद समारोह में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए।
विधायक श्री साहू ने नवदंपत्ति को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है, जो दो परिवारों को आपसी प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक बंधन से जोड़ता है।
इस अवसर पर प्रताप धावड़े अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा, राजू सिन्हा जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, परिवारजन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवदंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किया गया तथा पूरे वातावरण में हर्ष एवं उत्साह का माहौल बना रहा।
