मंदसौर जिले मे पुलिस सक्रिय व जागरूक हैपुलिस थाना नाहरगढ द्वारा स्कोर्पियो कार से 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 04 क्विन्टल डोडाचुरा मय 01 स्कोर्पियो वाहन के जप्त किया ।
घटना दिनांक 26.09.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि सीताराम शर्मा को मुखबिर से सुचना मिली कि जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई निवासी ओसिया जिला जौधपुर राजस्थान का जिसने लाईनिंग वाली सफेद शर्ट एवं गहरे निले रंग की जिंस पहन रखी है जो महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन काले रंग की जिस पर MP13AG0627 नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई है जिसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर कचनारा तरफ से राजस्थन तरफ जाने वाले है यदि शीघ्र ही कचनारा विशनिया रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध डोडाचुरा सहित पकड़ा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर ग्राम फतेहगढ हनुमान मंदीर के पास नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद कचनारा तरफ से एक स्कोर्पियो न. MP13AG0627 आई जिसे रोककर पकडा । स्कोर्पियो वाहन चेक करते 04 क्विटंल डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 402/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई निवासी ओसिया जिला जौधपुर राजस्थान।
जप्तशुदा माल अवैध मादक पदार्थ 04 क्विंटल डोडाचुरा किमती करीब 800000/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक स्कोर्पियो वाहन किमती 2000000/- रुपये ।
फोटो

 

सराहनिय कार्य थाना प्रभारी नाहरगढ व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *