*मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर साधा निशाना*

शिव शर्मा की रिपोर्ट

*अंबागढ़ ।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, के प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा आज जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व का पुतला दहन कर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष संगीता मिश्रा ने कहा कि JNU की आंतरिक समिति की जांच के बाद कांग्रेस के इन मणिपुर सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में JNU से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसे सांसद पर कार्रवाई नहीं करती है, तो महिला मोर्चा हर चौक-चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर उग्र आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रभारी डॉ. रेखा मेश्राम ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह ऐसी घटना पर चुप है, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा जी ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चियों के विकास के लिए भाजपा सतत प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु टांडिया ने भी महिलाओं एवं बच्चियों के विकास पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू गुजराती कोषाध्यक्ष, गुलाब गोस्वामी, क्रांति गुप्ता, सुरेखा मंडावी, ईश्वरी ध्रुव, किरण मंडावी, लीना रावटे, ममता अमिला, कुंजलता हरमुख, लक्ष्मी ढोक, पायल, कुसुम निषाद, खोमिन, सतरूपा रजक, रामकी टांडिया, शांति तीरपुणे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *