सेर्वस ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क द्वारा जजी चौराहा बांदा में निःशुल्क शीतल पेयजल/छबील शिविर आयोजित

Blog

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। भीषण गर्मी से राहत दिलाने और राहगीरों की सेवा के उद्देश्य से सेर्वस ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क द्वारा आज जजी चौराहा, बांदा में निःशुल्क शीतल पेयजल/छबील शिविर का आयोजन किया गया। यह जनसेवा कार्यक्रम जिलाधिकारी बांदा श्री *अमित आसेरी* की प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिसमें जरूरतमंद राहगीरों को शीतल जल, पेठा, बिस्किट, शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई।

शिविर का शुभारंभ *अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज एवं एडीएम न्यायिक श्री माया शंकर यादव* द्वारा राहगीरों को शीतल जल, पेठा एवं बिस्किट वितरित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भीषण गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीने और सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही सेर्वस ऑफ लाइफ के *संरक्षक शेख सादी जमा* द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस पुण्य अवसर पर लगभग 4000 से अधिक राहगीरों ने शिविर में पहुंचकर जल, पेठा, बिस्किट, शरबत आदि का सेवन किया और आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। शिविर ने भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के साथ-साथ समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सेर्वस ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क के *अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, सचिव अभय सिंह, कोषाध्यक्ष जीशान उल हक, उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, मिथुन पुरुस्वानी, शादाब अहमद, उपसचिव जुनैद सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी आसिम अलवी, बसंत गुप्ता, आजीवन सदस्य एवं उद्घोषक संजय काकोनियां* सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *