अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। शहर के गायत्री नगर स्थित कान्हा मल्टी हॉस्पिटल में 09 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में डॉ. प्रशांत गोयल (एमएस, एम.सीएच. न्यूरोसर्जरी) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। डॉ. गोयल जी.बी. पंत इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से प्रशिक्षित हैं तथा वर्तमान में कानपुर के पारस यश कोटारी हॉस्पिटल में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन हैं।
शिविर में ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी, रीढ़ की समस्याएं, साइटिका, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, कमर व गर्दन दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट, लकवा (फालिस), चक्कर आना, आंखों की रोशनी कम होना, बोलने या निगलने में कठिनाई तथा दौरे जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों ने न्यूरो एवं स्पाइन संबंधी समस्या से पीड़ित मरीजों से समय पर पहुंचकर निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9452389718 एवं 9936702689 जारी किए गए हैं।