बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य हुए सम्मानित* 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक शनिवार, 08 अगस्त 2026 को पीली कोठी स्थित होटल कम्फर्ट इन में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संगठन के संरक्षक जनाब शेख सादी जमा साहब एवं सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज के संरक्षण में तथा उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन मंत्री श्री सुनील सक्सेना ने किया। होटल कम्फर्ट इन के संचालक फरहत भाई ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।

बैठक में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएफओ बाँदा श्री अनुभव सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सह संरक्षक श्री चंद्रमौली भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि श्री अंसार अहमद सिद्दीकी, पेशकार श्री तुलसीदास एवं श्री जयवीर सिंह यादव द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों में पदोन्नति भी दी गई। संगठन के लिए विशेष सहयोग करने वाले अभिषेक निषाद एवं मुसर्रत अली को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बैठक में संगठन के निष्क्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी चेतावनी दी गई कि यदि वे आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग नहीं करते हैं तो संगठन के नियमानुसार उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि “जहाँ भी और जैसे भी सहयोग की आवश्यकता होगी, मैं संगठन के साथ खड़ा रहूँगा और हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार हूँ।” उनके इस आश्वासन का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।

संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने संगठन के सभी साथियों को संगठित रहने की अपील की और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को स्वयं अपने पद छोड़ने की बात कही।
संगठन के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री संजय ककोनिया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उन्होंने संगठन के सामाजिक कार्यों में आगे भी भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष श्री रिजवान अली ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

मासिक बैठक में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महामंत्री मोहम्मद अज़हर, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सोशल मीडिया प्रभारी अख्तर किरमानी, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा एवं रीना कन्नौजिया, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला सचिव रेखा द्विवेदी, महिला महामंत्री रिया खान, महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार सहित विभिन्न शाखाओं के प्रमुख एवं उप शाखा प्रमुख मौजूद रहे।

बैठक में हरदौल तलैया शाखा प्रमुख मोहम्मद दानिश, छावनी शाखा प्रमुख शहाना बेगम, आजाद नगर शाखा प्रमुख फरजाना बेगम, बंगालीपुरा शाखा प्रमुख अशरफ अली, खाईपार शाखा प्रमुख इरफान खान एवं जगदीश श्रीवास, छिप्टहरी शाखा प्रमुख मोहम्मद सईद, खुटला शाखा प्रमुख महेंद्र पाल, ईदगाह शाखा प्रमुख नसीर खान, मर्दन नाका शाखा प्रमुख अलीम अहमद खान, छिप्टहरी उप शाखा प्रमुख अलीमुद्दीन तथा मर्दन नाका उप शाखा प्रमुख निहाल खान समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा रईस खान, संतोष आनंद, अफसाना खातून, मुमताज बेगम, बबली सोनी, नसीम खान, शफीक अहमद, जहीरुद्दीन, सबीहा नूरानी, रश्मि सिंह, मोहम्मद अकील खान, जुबैर अहमद, मोहम्मद यूनुस, तुफैल अहमद, अनम खान, फूलकली, गायत्री साहू, कृति साहू, सचिन साहू, मोहम्मद उवैस, मोहम्मद जावेद, शिवम साहू, हातिफ शमीम, अदीब शमीम, बसंत करन, मोहम्मद आरिफ आदि सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक निरंतर सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *