वरिष्ठ पत्रकार, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी का दुःखद निधन, श्रद्धांजलि अर्पित की

 

 

मन्दसौर(तुलसीराम राठौर)-प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैंक व जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा रेडक्रॉस के वरिष्ठ संचालक श्री शरद जोशी का रविवार, 9 अगस्त को 75 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता, सहकारी और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मंदसौर जिला प्रेस फोरम के अध्यक्ष गायत्री प्रसाद शर्मा ,आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव अब्दुल वाहिद रईस, आंचलिक पत्रकार संघ मंदसौर के जिला अध्यक्ष तुलसीराम राठौर,जिला महा सचिव राधेश्याम बैरागी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *