भावगढ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तीन किलो अफीम व एक आरोपी सहित मोटरसाईकल जप्त

 

         भावगढ /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्रीमति कीर्ति बधैल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी वरसिंह कटारा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.08.2026 को उनि सुरेन्द्रसिह सिसोदिया मय फोर्स द्वारा विश्वसनीय मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की लाल पट्टे वाली मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्र0 TN 37 BJ 0448 से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम पेट्रोल की टंकी के अन्दर गुप्त स्कीम बनाकर पिपलियामण्डी तरफ से मन्दसौर नयाखेडा होते हुवे ग्राम नन्दावता होकर राजस्थान होकर गुजरात जाने वाला है सुचना पर ग्राम करजु व करनाखेडी के बीच स्थित शिव मन्दिर आम रोड से आरोपी श्यामलाल पिता हजारी जाति बन्जारा उम्र 42 वर्ष निवासी गुन्दा रेल थाना कनेरा तहसील निम्बाहेडा जिला चितौडगढ राजस्थान के कब्जे वाली मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्र0 TN 37 BJ 0448 से 03 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना भावगढ पर अपराध क्रमांक 150/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे मे लिया गया। प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ अफीम के स्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी श्यामलाल पिता हजारी जाति बंजारा उम्र 42 वर्ष निवासी गुन्दा रेल थाना कनेरा तहसील निम्बाहेडा जिला चितौडगढ राजस्थान।
जप्त मश्रुका 03 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 06 लाख रुपये, मो.सा क्रमाक TN 37 BJ 0448 कीमती 50000 रु, एक औपो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 10000 रुपये।
कार्यवाही में थाना प्रभारी भावगढ मय पुलिस टीम उनि सुरेन्द्रसिह सिसोदिया, प्रआर 141 राजपालसिह, आर 525 शुभमसिह बुन्देला, आर 869 भुपेन्द्र पाटीदार, प्रआर चालक 669 चंदन औझा की सराहनीय भूमिका रही।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *