*माध्यमिक शाला खजूरी में विद्यार्थियों को मिला यूनिफॉर्म, चेहरे में आई मुस्कान*

 

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

सूरजपुर/ प्रेमनगर:-* विद्यार्थियों को विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति लाने के उद्देश्य से विकासखंड प्रेमनगर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला खजूरी में शिक्षकों द्वारा सभी छात्रीं को टीशर्ट, लोवर, टाई एवं बेल्ट का वितरण किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। स्कूल यूनिफॉर्म मिलने से बच्चों के चेहरे में खुशी दिखी।

विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें विद्यालय के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शिक्षकों द्वारा यह पहल की गई। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को टीशर्ट, लोवर, टाई और बेल्ट उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यार्थियों में एकरूपता के साथ विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षकों की इस पहल को विद्यार्थियों के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
बता दें कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म का विशेष महत्व होता है। एक जैसी वेशभूषा से विद्यार्थियों में समानता की भावना विकसित होती है और विद्यालय के प्रति अनुशासन भी मजबूत होता है। स्कूल यूनिफॉर्म बच्चों की पहचान के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होती है। ऐसे में पूर्व माध्यमिक शाला खजूरी के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को टीशर्ट, लोवर, टाई और बेल्ट वितरित करने की पहल सराहनीय है।
शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास, अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना भी है। विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की पहल से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है तथा विद्यालय में पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में भी मदद मिलती है। शिक्षकों की पहल से बच्चों में दिखी खुशी
पूर्व माध्यमिक शाला खजूरी में यूनिफॉर्म वितरण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनिल कुमार चक्रधारी प्रधान पाठक, सतीश कुमार साहू शिक्षक (पूर्व ABEO प्रेमनगर), अमरजीत सिंह शिक्षक, तिलक राम सिंह, जाह्नवी साय व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *