राघवेन्द्र शर्मा कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन गार्डन के पास घटना ग्रीन गार्डन के पास ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राज मिस्त्री की उपचार दौरान मौत हो गई।
बड़ी कैलिया निवासी कैलाश वर्मा 55 वर्ष मकान निर्माण में मिस्त्री का कार्य करता था। मंगलवार की रात वह ग्रीन गार्डन के पास एक मकान का लैंटर डलवाने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। उसी ग्रीन गार्डन के पास उसे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, जहा पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोंच कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
