शिव शर्मा की रिपोर्ट
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे श्रीमान पंचराम साहू जी ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता बंधुवों को बधाई देते हुए निरंतर समर्पण भाव से संघ कार्य में जुटे रहने की प्रेरणा दिया।
साथ में मुख्य वक्ता के रूप में श्री कृष्णा सिंह जी बौद्धिक प्रमुख जिला अंबागढ़ चौकी का उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमें संघ की 100 वर्ष की यात्रा को विस्तार पूर्वक बताते हुए देश समाज एवं हिंदू संस्कृति सभ्यता को बरकरार रखते हुए राष्ट्र कार्य में हम सबको तन मन धन पूर्वक निस्वार्थ भाव से करने के लिए प्रेरित किया, इस कार्यक्रम में खंड और मंडल की कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक बंधुओं के साथ गांव से आए हुए गणमान्य नागरिक मातृशक्ति उपस्थित थे
