विद्युत कटौती के विरोध में कयामपुर में विद्युत विभाग का घेराव कर ज्ञापन दिया तथा समाधान नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

         कयामपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से परेशान किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर कयामपुर में विद्युत विभाग का घेराव किया गया। इस दौरान विद्युत विभाग को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा ग्रेड सुपरवाइजर को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फौजी जगदीश धनगर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई और क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में बार-बार बिजली कटौती से किसान और आमजन परेशान हैं। विद्युत विभाग को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
हनुमान चालीसा का पाठ कर विद्युत विभाग को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई और ज्ञापन के माध्यम से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विनोद सिंह मंडलोई, तेजेंद्रसिंह कुशवाहा, पंकज कटारिया, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, भुवन दास बैरागी, श्याम दास बैरागी, कयुम कुरैशी, सुनील माली, गंगाराम धनगर, गोपाल मालवीय, मुबारक मंसूरी, मुकेश लोहार, कारुलाल सेन, रामनारायण धनगर, परमानंद जाट, दिनेश धनगर, मोहन लोहार, दिनेश भिरमा, समरथ सूर्यवंशी, सरवन सिंह, वासुदेव शर्मा, शाहिद नूर शेख एवं दिलीप पाटीदार, दीपक सूर्यवंशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी पंकज कटारिया ने दी ।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *