मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक*

Blog

 

*बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत बुधवार को कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बच्चियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो टीम ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। साथ ही उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

पुलिस टीम ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *