मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा ‘शक्ति से सृजन’ कार्यक्रम संपन्न

 

सीतामऊ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा ‘शक्ति से सृजन’ – नवांकुर सखी, प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परामर्शदाता हेमंत गौड़ द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं नारी सम्मान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं प्रियंका शर्मा, मनीषा, आरती प्रजापत, राजकुमारी का सम्मान किया गया। प्रकृति के सुपोषण के बारे में परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में परामर्शदाता रजनीश शर्मा, ज्योति प्रजापत, चरण सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आम एवं पीपल के पौधे की पूजा कर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम गंधर्व ने किया।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *