*अठगवाँ हेड़सपुर में चक अध्यक्ष की नियुक्ति*

Blog

shivkumar sharma ki report

*केन्द्रीय गोंड महासभा ने नोहर केशर पर जताया विश्वास*

*मुंगेली:-* केंद्रीय गोंड महासभा जिला मुंगेली के तत्वाधान में आयोजित बैठक कार्यक्रम जिसमें कोदवाबानी हेड़सपुर चक में अध्यक्ष का गठन किया गया। यह बैठक के. गों. महासभा मुंगेली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी जी के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें समाज के हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व चक अध्यक्ष का असामयिक स्वर्गवास हो जाने पर अध्यक्ष पद खाली था।
बता दें कि गोंड समाज समाज को दिशा प्रदान और नेतृत्व करने अठगवाँ चक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी तारतम्य में अठगवाँ हेड़सपुर के चक अध्यक्ष का निधन हो जाने के बाद यह पद रिक्त था चूँकि समाज के अनेक कार्यक्रमों के लिए अध्यक्ष की आवश्यकता रही इस लिए केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली ने बैठक आयोजित कर उपस्थित सगाजनों ने पुरखा के बनाए नियमानुसार रूढ़ी, परंपरा के तहत नोहर केसर पर भरोसा जताते हुए नया चक अध्यक्ष के रूप में चयन कर उनको समाज का सेवा करने अवसर दिया गया। समाज के लिए यह गौरव की बात है कि योग्य व्यक्ति को हेड़सपुर चक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए है। नवनियुक्त चक अध्यक्ष नोहर केशर ने केन्द्रीय गोंड महासभा को धन्यवाद देते हुए कहा मुझे पर समाज ने जो भरोसा कर दायित्व दिया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूँगा और समाज सेवा और हित को मैं सर्वोच्च मानकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए मैं सदैव अपना योगदान दूँगा। अध्यक्ष पद की नियुक्ति से हेड़सपुर चक सहित समाज में हर्ष है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केन्द्रीय गोंड महासभा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया की गोंड समाज को संगठित और व्यवस्थित करने अठगवाँ चक का गठन किया है जिसके माध्यम से समाज के अनेक ज्वलंत समस्याओं के समाधान और कार्यक्रमों के रूपरेखा तैयार कर सफल करते है। इस दौरान सुरेश सोरी प्रदेश सचिव, वीरेंद्र मरावी जिला अध्यक्ष, अठगवाँ संरक्षक भागबली ध्रुव, मंतराम ध्रुव, उपाध्यक्ष सुनील ध्रुव, पुखराज केशर, सचिव बैसाखू पोर्ते, कोषाध्यक्ष चिंता राम ध्रुव, मीडिया प्रभारी नागेश नेताम, भोला ध्रुव, संचालक दुष्यंत मरावी, दीवान सरजू छेदैहा, पुन्नी मरावी, शत्रुहन केशर, बहोर ध्रुव, नरसिंग मरकाम, हेमपाल मंडावी, बसंत मरावी, कन्हैया मरकाम, भोप सिंह मरकाम, केजू पोर्ते, जनक पोर्ते, परस मरावी, विष्णु ध्रुव, पुस्तक केशर, रामसिंह केशर सहित बहुत संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *