रूपेन्द्र साहू की रिपोर्ट
राजनांदगांव। ग्राम चिखली, विकासखंड अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के परीक्षेत्रीय आदिवासी कवंर समाज के पदाधिकारीगणों ने आगामी सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय भोलाराम साहू जी से सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा से विधायक श्री साहू को अवगत कराया। इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कंवर समाज द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के उत्थान एवं आयोजन की सफलता हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
भेंट के दौरान उदे राम साहू (सचिव, प्रदेश किसान कांग्रेस), बेनी प्रसाद साहू (मंडल अध्यक्ष, चौकी), दयाल सिंह गंगासागर (अध्यक्ष, आदिवासी कंवर समाज), अगरचंद राजा बादशाह (सरपंच, ग्राम पंचायत चिखली), मदन लाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
