शिव शर्मा के साथ परमेश्वर् यादव की रिपोर्ट
राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमरी में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 41 नग साइकिल वितरण किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत करमरी सरपंच दीनदयाल साहू,शाला विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मण साहू संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थिति में वितरण की गई।
मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच दीनदयाल साहू ने सभी छात्राओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूलों में छात्रों को नि:शुल्क साइकिल बांटने की योजना चलती है जिसके योजना अंतर्गत सरस्वती साइकिल योजना इन योजनाओं का उद्देश्य लड़कियों को स्कूल आने-जाने में मदद करना शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है योजना है छात्राओं को बिना किसी परेशानी की स्कूल पहुंचने में मदद करती है शिक्षा को बढ़ावा मिलती है इससे लड़कियों के स्कूल में नामांकन में वृद्धि होती है यह योजना सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इस योजना के तहत नवमी कक्षा की छात्रों को साइकिल बाटी जाती है ताकि वे स्कूल आसानी से आ जा सके।
