अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बंदा। हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज नरैनी रोड बाँदा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय की प्रधानाचार्या मरयम खान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। सरदार पटेल ने प्रशासनिक सेवा (IAS/IPS) को देश का “स्टील फ्रेम” कहा था। उनकी याद में गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ नामक 182 मीटर ऊंची विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। अच्छे संस्कार का विकसित होना, चरित्र का निर्माण करना, आत्मविश्वास बढ़ाना, समाज तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करती है। प्रधानाचार्य के अविभाषण के बाद विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगता, भाषण प्रतियोगिता (हिंदी) और भाषण प्रतियोगिता (अंग्रेजी) में संपन्न करायी गयी। तथा प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में प्रथम, द्वतीय व् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में छात्र । छात्राए, अभिभावक, गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिका सालेहा खान, सना खान आदि समस्त शिक्षक / शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय के शिक्षक श्री राहुल रावत ने किया तथा आये हुए अगन्तको व् अभिभावकों का आभार चाँद सर व् अशोक सर द्वारा व्यक्त किया गया।