केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने भक्ति सम्मान स्मृति चिन्ह से देवी विमान अध्यक्षों का किया सम्मान*

Blog

 

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। जिले में बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भव्य जुलूस देखने को मिल रहा है। तरह-तरह की दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियां देखने को मिल रही हैं। माता को अंतिम विदाई देने के लिए भक्त ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य कर रहे हैं। दोपहर से ही देवी प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए ले जाया गया। जो कि देर रात तक अनवरत जारी रहा। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे होते रहे। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, शहर में लगभग 350 देवी प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी की गई थी। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रमवार काउंटिंग और नंबरिंग प्रणाली लागू की गई, जिससे भक्तगण अपनी
बारी आने पर शांतिपूर्ण ढंग से माता का विसर्जन कर सकें। धूम-धड़ाके और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस प्रशासन द्वारा तय मार्ग से गुजरा। डीजे की धुन पर डांस करते हुए देवी भक्त रंग और गुलाल उड़ा रहे। माता रानी की विदाई के दौरान उनका मन भारी जरूर था लेकिन उत्साह भी नजर आ रहा था। विसर्जन मार्ग पर तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा पंडाल लगाए गए थे। इन पंडालों में विसर्जन में शामिल देवी भक्तों को जलपान कराया गया। किसी श्रद्धालु ने हलवा का वितरण किया तो किसी ने श्रद्धालुओं को पुड़ी सब्जी,चावल, बूंदी,मीठा शरबत,पानी पिलाया। इधर, केन नदी में विसर्जन घाट पर पहुंचने के बाद देवी भक्त दुर्गा प्रतिमाओं को नावों पर रखते हुए बीच जलधारा में लेकर पहुंचे। माता रानी के गगनभेदी जयघोष के साथ केन नदी में विसर्जित किया गया। पूरे 9 दिनों तक जगत माता की पूजा अर्चना के दौरान शहर गुलजार था। जब दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने का समय आया तो देवी भक्तों का मन विचलित होने लगे। भारी मन से उत्साह के साथ देवी विमानों को विसर्जन को केन नदी ले जाया गया। केन नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए प्रशासन ने नावों की व्यवस्था की थी। उधर, केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने इस वर्ष भी महेश्वरी देवी चौराहे पर अपना स्टाल लगाकर देवी प्रतिमा के आयोजकों को शील्ड आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ संरक्षक सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत,अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, संरक्षक प्रभाकर सिंह चंदेल, सुरेंद्र पाठक,अनुराग जी,वैश्य राजकुमार राज,मनोज जैन,प्रकाश साहू, गोपाल चंद्रावती शिव प्रसाद अवस्थी दिनेश दीक्षित बीके सिंह बड़े भैया प्रमोद दुबे लाल अशोक गुप्ता संतोष गुप्ता श्रीमती प्रभा गुप्ता, शशि भूषण द्विवेदी राजू, मनोज पुरवार ,अभिषेक पांडे मयंक गुप्ता सर्राफ, वीरेंद्र साक्षी ,प्रकाश चंद त्रिपाठी,उत्तम सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुदित कुमार शर्मा,लखन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सुनील सक्सेना, निखिल सक्सेना, संजय काकोनिया,पंकज रावत,चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू,रजत सेठ, कार्तिक गुप्ता, नईम नेताजी शाहिद कई पदाधिकारी उपस्थित रहे मौजूद रहे।
मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा0,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर पूरे समय पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सिटी मोविस टॉक जनपद के सभी सीओ, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा,चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे,थाना पैलानी राजेश कुमार वर्मा,बबेरू कोतवाली प्रभारी राजावत जी, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी,महिला थाना प्रभारी श्रीमती मोनी निषाद ने अपने पुलिस बल के सहयोग से आने-जाने वाले सभी लोगों पर तथा जुलूस में शामिल भक्तों पर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए खास नजर रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *