ऐतिहासिक गढ़ी पर होने वाले तमाम विकास कार्यों के लिए हुआ भूमिपूजन

Blog

 

  सनत कुमार बुधौलिया
कोंच(जालौन) नगर की ऐतिहासिक गढ़ी सहित वहां स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर परिसर पर होने वाले तमाम विकास कार्यों के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा भूमिपूजन किया गया।
स्थानीय विद्वान ब्राह्मण पं. गोविंद शरण मिश्रा, पं. संजय रावत, पं. रूपेश शास्त्री द्वारा शनिवार की शाम वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। नगर का कोई भी क्षेत्र विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा लेकिन यह काम बिना जनता के सहयोग के असंभव है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक ने भी पालिकाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए इसी तरह जनता की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एसडीएम ज्योति सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, आनंद सेठ, मयंक मोहन गुप्ता, ईओ मोनिका उमराव सहित पालिका के सभासदगण, भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सुनीलकांत तिवारी ने किया। होने वाले विकास कार्यों को लेकर बताया गया कि पुरुष एवं महिला के लिए कक्ष निर्माण, ऑफिस निर्माण, नीचे जमीन पर फर्श, परिक्रमा हेतु इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, बैंचें, टिन शेड, वाटर कूलर, मंदिर जाने के लिए रास्ते में सीसी सड़क, मंदिर के इतिहास को प्रदर्शित करता शाइन बोर्ड आदि कार्य संपादित कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *