विकसित भारत गारंटी के तहत ग्रामीण जनजोहर चौपाल का आयोजन

Blog

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया जागरूक, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दी गई मजबूती
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी। जिले के ग्राम थैली टोला में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में “विकसित भारत गारंटी” अभियान के अंतर्गत VBGRG – विकसित भारत गारंटी के रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण जनजोहर चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान, युवा एवं महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों तथा आजीविका सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वरोजगार योजनाएं, महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन तथा कौशल विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित करना रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, तभी “विकसित भारत” का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण यादव, जनपद सदस्य एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री संदीप मेश्राम, उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक, मदन कौशिक, संतोष शुक्ला, सरपंच योगेश कोड़पे, धरम पटवा, भागचंद सिन्हा, भगवत सिंहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने ग्रामीण विकास, किसान हितों की रक्षा एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और गांव के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *