अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्ग आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिका परिषद, बाँदा को प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य से मा० जिलाधिकारी महोदया, बाँदा के निर्देश पर दिनांक 11.02.2026 को मा० अध्यक्ष महोदया श्रीमती मालती गुप्ता बासू की अध्यक्षता एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरबिन्द कुमार जी के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छता गोष्ठी एवं हरे-नीले कूड़ेदान वितरण कार्यक्रम वार्ड सं०-01 बिजली खेड़ा स्थित जंगल दफ्तर कॉलोनी में आयोजित किया गया।
नगर पालिका परिषद, बाँदा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन एस.डी. सेवा संस्थान, बाँदा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अधिशासी अधिकारी श्रीचन्द्र, नगर पालिका परिषद बाँदा द्वारा डोर-टू-डोर अभियान के अंतर्गत गीले एवं सूखे कचरे को पृथक करने हेतु वार्ड के समस्त नगरवासियों को हरा एवं नीला कूड़ेदान वितरित किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि कूड़ेदान का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए कचरा नगर पालिका के वाहन में ही डालें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन श्री अभिषेक खरे ने अभियान के मूल उद्देश्य—कचरा पृथक्करण—पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने हेतु जागरूक और प्रेरित किया। एस.डी. सेवा संस्थान, बाँदा की टीम ने भी घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने एवं कचरा अलग-अलग रखने के महत्व को समझाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान एस.डी.ओ. श्री अभिनव सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री हेमन्त प्रसाद, वार्ड प्रतिनिधि श्री विनय प्रजापति, श्री केदारनाथ (प्रधान लिपिक), एस.डी. सेवा संस्थान, बाँदा के प्रतिनिधिगण, सहित वार्ड के निवासी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
