सेवायोजन कार्यालय, द्वारा महर्षि गौतम बुद्ध महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, बबेरु, जनपद-बाँदा में एक कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला

         अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।     रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बॉदा द्वारा आज दिनांक 16.10.2026 को महर्षि गौतम बुद्ध महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, बबेरु, जनपद-बाँदा में एक कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभआरम्भ डा० रुचि गुप्ता, प्राचार्या, महर्षि गौतम बुद्ध महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, बबेरु बाँदा ने माँ सरस्वती की प्रतिभा पर माल्यार्पण कर किया एवं संस्थान की छात्राओं से अतिथि वार्ताकारों को बैच लगवाकर सम्मानित कराया गया। श्री मोहित जायसवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी ने मंच का संचालन किया।

उक्त कार्यक्रम में डा० मनीष, प्रोफेसर के०सी०एन०आई०टी०, बॉदा, श्री योगेश गुप्ता, सहायक प्रबंधक उपायुक्त उद्योग, बाँदा, श्री मुनीन्द्र कुमार, अतिथि वक्ता एवं श्री इमरान अली, अतिथि वक्ता द्वारा संस्थान की 352 छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ ही अपने विभाग / क्षेत्र से संबंधित जानकारियों से भी अवगत कराया। श्री मोहित जायसवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा सेवायोजन विभाग की योजनाओं के साथ सेवायोजन पोर्टल में पंजीयन के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी तथा कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं का ज्ञात बढाते हुए उन्हें उपहार भी वितरित किये गये।

कार्यशाला के समापन के दौरान अतिथि वार्ताकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्त में श्री मोहित जायसवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा कालेज प्राचार्य, स्टाफ एवं अतिथि वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं संस्थान की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *