कयामपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के राज में किसान अंधेरे में जीने को मजबूर है। कयामपुर क्षेत्र में पिछले 4-5 दिनों से विद्युत मंडल द्वारा की जा रही अघोषित कटौती ने आम जनता की नाक में दम कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य व
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फौजी जगदीश धनगर
ने सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा – दिन भर हमारा किसान भाई-बहन खेत में खरीफ की फसल के लिए पसीना बहाता है, और शाम को घर आता है तो घर में अंधेरा मिलता है। शाम 7 से 12 बजे तक 3 घंटे और फिर पूरी रात बार-बार लाइट गुल। ये लोड शेडिंग नहीं, किसान के साथ धोखा है। चोरी की घटनाये बढेगी रात्रिकालीन बिजली कटोत्री से तथा अंधेरे के कारण गांव में जहरीले सांप-बिच्छू और कंजरों का खतरा बढ़ गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित हैं। बच्चों की पढ़ाई ठप है। सरकार खुद को किसान हितैषी कहती है, पर हकीकत में किसान को सांपों के बीच रात गुजारने पर मजबूर कर रही है। बडे -बडे बिजली बिल आ रहे है जिससे उपभोक्ता परेशान है । बिजली समस्या आमजन की समस्या है ।
कांग्रेस का हल्ला बोल –
इसी तानाशाही के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कयामपुर के नेतृत्व में 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे कयामपुर ग्रिड का घेराव किया जाएगा। सभी से निवेदन जिला पंचायत सदस्य फौजी जगदीश धनगर ने क्षेत्र के सभी किसानों, माताओं-बहनों और युवा साथियों से अपील की है कि अपने हक की लड़ाई के लिए अधिक से अधिक संख्या में कयामपुर ग्रिड पर पहुंचें और इस आंदोलन को सफल बनाये। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कयामपुर के जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फौजी जगदीश धनगर ने दी जानकारी ।
फोटो