कोलियारी में सामुदायिक भवन का विधायक भोलाराम साहू ने किया लोकार्पण

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

राजनांदगांव । खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलियारी (गैंदाटोला) में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और इसे ग्रामवासियों को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ सामाजिक अधोसंरचना का विकास भी जरूरी है। ऐसे निर्माण कार्य ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक छन्नी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा अध्यक्ष प्रताप धावड़े, जनपद सदस्य बाल मुकुंद कुंजाम, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, सरपंच प्यारेलाल मंडावी, समाजसेवी शेर सिंह गोड़िया, उपसरपंच सरिता मानिकपुरी, ग्राम पटेल कोलियारी दयादास पुजेरी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष मनोहर मंडावी, ग्राम पटेल प्यारेलाल चंद्रवंशी, ग्रामीण अध्यक्ष मोतीराम साहू, कुंभबाई, फुलमत बाई, मगेश्वरी पड़ौती, हेमलाल सहित समस्त पंचगण, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

लोकार्पण समारोह में ग्रामवासियों ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन की सौगात मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अब यह भवन गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *