पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अंबागढ़ चौकी में शिक्षा विभाग के आदेशों का नहीं होता है पालन*

Blog

    शिव शर्मा की रिपोर्ट

अम्बागढ़ चौकी :-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अंबागढ़ चौकी में पढ़ाई का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के अलावा सबकुछ हो रहा है। इसी तारतम्य में पालकों ने स्कूल के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी से कुछ सवालों का जवाब चाहते हैं कि क्या कारण है इस स्कूल में शिक्षा विभाग के नियमों का पालन नहीं होता है क्यों पूरे छत्तीसगढ़ के पीएम श्री स्कूलों की तरह यह स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी और आदेशों का पालन नहीं करतीं हैं। क्या स्कूल के प्राचार्य द्वारा जानबूझकर शिक्षा विभाग के आदेशों को नहीं मानते हैं और अपनी मनमर्जी करने में लगे हुए हैं। क्यों स्कूल के प्राचार्य भरत चौहान को शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित नहीं किया जाता है किसकी मिली भगत से पूरा स्कूल पिछड़ता जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ अन्य सुविधाओं में भी कटौती किया जा रहा है छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूलों के लिए जो फंड जारी किया जा रहा है उतना ही फंड इस स्कूल को भी मिल रहा है तो वह पैसा जा कहां रहा है यह जांच का विषय है। आज इस स्कूल से बहुत छोटा स्कूल विचारपुर में बच्चों को सारी सुविधाएं मिल रही है स्कूल साफ सुथरा रहता है। पढ़ाई भी अच्छी हो रही है और पैसा स्कूल को मिल रहा है उसे खर्च भी बच्चों और स्कूल पर किया जा रहा है। मगर इस स्कूल का पैसा कहां जा रहा है कौन इसके लिए जिम्मेदार है।यह जांच का विषय है। इसी विषय पर कुछ सवाल हैं जिनका जवाब स्कूल शिक्षा विभाग को देना चाहिए। और स्कूल और बच्चों की भलाई के लिए इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

0पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अंबागढ़ चौकी* के पालकों का स्कूल के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से कुछ सवाल0

1, ईस सत्र में पालक शिgक्षा समिति का गठन आज दिनांक तक क्यों नहीं किया गया?
2, ईस सत्र में शाला प्रबंधन समिति (SMDC) की एक भी बैठक सत्र क्यों नहीं हुई। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बकायदा इसके लिए पूरे सत्र में 04 बैठक करने का टाईम टैबल जारी किया गया था और इसकी अंतिम बैठक दिनांक 22-01-2026 को होनी थी मगर प्राचार्य द्वारा एक भी बैठक आहूत नहीं किया गया?
3, हायर सेकेंडरी में कोई पीटीएम नहीं करवाया गया पूरे सत्र में?
4, हायर सेकेंडरी में बच्चों का एफ ए -3 की परीक्षा क्यों नहीं लिया गया?
5, सबसे बड़ा मजाक हायर सेकेंडरी में बच्चों की परीक्षा लिखित न लेकर मौखिक लिया गया क्यों?
6, हायर सेकेंडरी में पालकों को अर्द्धवार्षिक की उत्तर पुस्तिका नहीं दिखाया गया और न ही नंबर बताया गया क्यों?
7, पी एम श्री स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए स्कूल में थालीयां तक नहीं। बहुत पहले फंड आ चुका था मगर फंड कहां गया
8, जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद भी आजतक बाथरूम की सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति क्यों नहीं किया गया क्यों?
9, पी श्री प्रायमरी स्कूल की बच्चियां खुलें में बाथरूम जानें को विवश हैं क्योंकि स्कूल प्रबंधन जानबूझकर बाथरूम की सफाई नहीं करवाता है।
10, वार्षिक उत्सव के लिए कितना फंड मिला, पालकों को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया, किसी भी जनप्रतिनिधि को भी नहीं बुलाया गया जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष चौकी में ही निवास करते हैं। वार्षिक उत्सव में प्राचार्य स्कूल में उपस्थित रहकर भी कार्यक्रम में पहुंचे क्यों?
11, स्कूल के बच्चों को भी मात्र दो दिन पहले ही वार्षिक उत्सव के लिए बताया गया क्यों?
12, सबसे बड़ी बात बोर्ड परीक्षा के पहले वार्षिक उत्सव करना क्या सिर्फ फंड बंदरबांट करने के लिए किया गया था?
सबसे बड़ा मजाक जिले के सबसे बड़े स्कूल में वार्षिक उत्सव में किसी को अतिथि तक नहीं बनाया गया था और न ही मैरीट में आए बच्चों को सम्मानित किया गया क्यों?

13, प्राचार्य स्वयं स्कूल में उपस्थित नहीं रहते हैं भरत चौहान प्राचार्य हिंदी माध्यम के है या अंग्रेजी माध्यम के?

*इन सभी सवालों का जवाब पालकों को स्कूल के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को तत्काल देना चाहिए*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *