जिलाधिकारी द्वारा हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन औचक निरीक्षण

Blog

विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार

    सनत कुमार  बुधौलिया

उरई(जालौन)।जनपद में संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने द्वितीय पाली की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सहित आदि केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती एवं प्रवेश व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही हैं, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *