बैठक में दिए गए निर्देशों का सभी लेखपाल कड़ाई से पालन करें : एसडीएम*

Blog

 

  राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

कालपी(जालौन)।प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक में दिए गए निर्देश।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित लेखपालों की बैठक पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक लेखपाल अपने-अपने ग्रामों में रहकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने आइजीआरएस तथा राजस्व संबंधित लंबित पड़े कार्यो पर नाराज़गी ज़ाहिर की उक्त कार्यों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बैठक में कहा कि सभी लेखपालों को बैठक में जो निर्देश दिए जाते हैं उन निर्देशों पर आप लोग अपने कार्यों के प्रति जरूर सजग रहे तथा समय से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि जो भी लेखपाल निर्देशों की अनदेखी करेगा तो ऐसे लेखपाल को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा मौके में राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक सुरेश राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद लेखपालों में जितेंद्र सिंह छविनाथ सिंह पाल जयपाल सिंह विभा राहुल कुमार जितेंद्र सिंह अभिषेक राघवेंद्र शिवमंगल पाठक प्रिया सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *