शिव शर्मा के साथ रामेश्वर यादव की रिपोर्ट
मोहला मानपुर i ये बजट महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये उत्कृष्ट है, सरकार सिर्फ यह कह नही रही नारी तू नारायणी वो हर महिला को अपनी योजनाओं के माध्यम से नारायणी रूप साकार कर रही है, बजट में तीन प्रावधान आये है, जो महिला सशक्तिकरण को सबलता देती है। पहला महिला ई हाट जो उन बहनो माताओ के लिए है जो हस्त निर्मित वस्तु के लिये महिलाओं को बाजार प्रदान करेगी। साथ ही ई बाजार में उन्हें उतारेगी, ताकि उन्हे ग्लोबल बाजार व पहचान मिले। दूसरा है, श्री शक्ति योजना जिसमें महिलाओं को अपने स्वयं के चलित व्यवसाय को बढ़ाने के लिये ऋण मिलेगा। तीसरा सबसे सशक्त योजना स्टैंडर्ड अप इंडिया स्कीम जिसमें एक लाख से दस लाख के ऋण के साथ महिलाओं को जमीन व आवश्यकतानुसार ट्रेनिंग दी जायेगी। हर जिले में उच्च शिक्षा हेतु गर्ल्स हास्टल की स्थापना होगी। जिससे शिक्षा से और सशक्त बनेगी बेटिया, हृदय से हर महिला भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र की सरकार का वंदन अभिनंदन करती है।
