अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में आज वंदना सभा के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को उन्हें उचित पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी के द्वारा वंदना सभा में मां सरस्वती जी के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए तथा उनके चरण वंदन करते हुए किया गया वंदना के पश्चात क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कृष्ण दास तिवारी का सम्मान किया गया एवं उन्हें उचित पुरस्कार प्रदान किया गया इन भैया ने बस्ती में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया विद्यालय के खेल आचार्य श्री अमरनाथ तिवारी जी के निर्देशन में एवं श्री सुरेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देश पर यह बच्चे बस्ती में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने गए थे जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपना स्थान सुनिश्चित किया इसके अतिरिक्त जिले की डान्स प्रतियोगिता मे वंशिका द्विवेदी ने तृतीय स्थान एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया अंकुश तिवारी ने जिले की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.. अंश पटेल ने क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना खेल प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों का मनमोहा लेकिन अखिल भारतीय स्तर में जाने से चुके यह प्रांत और क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है इस कार्यक्रम में विद्यालय के खेल शिक्षक श्री अमरनाथ मिश्रा श्री सुरेंद्र सिंह जी एवं प्रथम सहायक श्री महेश मिश्रा जी उपस्थित रहे संचालन श्री एसके दीक्षित के जी के द्वारा किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र सहित उचित पुरस्कार भी प्रदान किए गए कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि विद्यालय के बच्चे अपनी-अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग करते हुए क्षेत्र एवं प्रांत स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है स्थान प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता जी के द्वारा प्रदान की गई