आत्महत्या रोकथाम से संबंधित जागरूक शिविर का आयोजन

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। 10 सितंबर 2026 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया गया।जिलाधिकारी श्री अमित असेरी के निर्देश पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह के देखरेख में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में आशा/ एनम/ पैरामेडिकल वर्कर एवं अन्य लोगों को आत्महत्या रोकथाम से संबंधित जागरूक शिविर का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चक ने किया उन्होंने बताया कि किसी भी एक व्यक्ति को बचा लेना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य होता है यदि किसी परिस्थिति में व्यक्ति आशाहीन महसूस करें, अत्यधिक नशा करने वाला, अत्यधिक चिंता करने वाला, ऐसे व्यक्ति को *पहले टेलीमानस नंबर 14416 में कॉल अवश्य करना होगा*। जागरूकता शिविर में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी ने बताया कि आत्महत्या एकदम से उठाया गया कदम नहीं होता। वह धीरे-धीरे अवसाद में जाकर घातक कदम उठा लेता है कभी-कभी छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है यदि व्यक्ति का व्यक्तित्व हमें जानकारी में आए तो उसे टेली मानस नंबर 14416 में कॉल करने एवं 8528 709525 मनकक्ष में कल अवश्य करायें । शिविर में अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि व्यक्ति एकदम गुमसुम हो जाता है,अपनी प्रिय वस्तु में दान करने लगता है, पहले कभी आत्महत्या का प्रयास किया हो,अपनी आत्म हानि वाली वस्तुएं इकट्ठा करता है तो उसके बचाव हेतु परिवार के सदस्य उसके बीच समय बिताए,उसका ध्यान रखें,योग प्राणायाम व दिनचर्या में सुधार रखें जिला चिकित्सालय के मन कक्ष मे काउंसलिंग ले सकते हैं । शिविर में साइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने किसी प्रकार का मानसिक रोग होने पर मनोरोग विशेषज्ञ को जिला चिकित्सालय में दिखाने की बात की। जागरूकता शिविर में कर केस रजिस्ट्री असिस्टेंट अनुपम त्रिपाठी, बीपीएम शैलेंद्र शुक्ला,एआरो अनमोल रावत,बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में एक गोष्ठी की गई जिसकी अध्यक्षता मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0आलोक गुप्ता ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *