नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तीन चोरी किये गये बडे वाहन जिसमे एक पिकअप, एक बोलेरो, एक ट्रेक्टर, चोरी की 07 मोटरसाइकिले व 02 भैसे एक पाडा जप्त किये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04.06.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि रशीद
पठान को मुखबिर से सुचना मिली कि विश्निया तरफ से चोरी की पिकअप वाहन मे भैसो को चोरी कर विश्निया कचनारा होते हुए राजस्थान तरफ जाने वाले है, यदि शीघ्र ही कचनारा विनिया रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो आरोपियो को पकड़ा जा सकता हैं। तत्काल टीम गठीत कर बोलिया फंटा विश्निया कचनारा आम रोड़ पर नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद विश्निया तरफ से एक पिकअप आई जिसको गठित टीम द्वारा पीछा करके पकडा। पिकअप वाहन चेक करते चोरी की पिकअप में 02 भैंस व 01 पाडे को जप्त किया गया बाद पुछताछ में आरोपियो से 07 मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा कंपनी की बोलेरो क्र. MP44BC0824, एक महिंद्रा कंपनी की पिकअप क्र. MP44GA1383, व एक सोनालिका कंपनी का ट्रेक्टर जप्त किया है इसके अलावा पुछताछ में आरोपियो ने नापाखेडा , कयामपुर, विश्निया, बेटीखेडी व अन्य क्षेत्र मे 04 जगह नकबजनी व 03 जगह से भैस चोरी करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार दो आरोपी नैना उर्फ सुरेश पिता तख्तिया कंजर उम्र 25 साल नि. मुंडला कंजर डैरा थाना गंगधार जिला झालावाड व बंटी पिता मीना कंजर उम्र 21 साल निवासी मुंडला कंजर डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड (राज.)। जप्तशुदा माल
घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन क्र. MP44GA1383 किमती 600000/- रुपये ,
एक सोनालिका ट्रेक्टर कीमती 500000/-रुपये,
. एक बोलेरो वाहन क्र. MP44BC0824 कीमती 600000/- रुपये, 07 चोरी की गई मोटरसाइकिले कीमती 500000/- रुपये, दो भैसे व एक पाडा (बछडा) कीमती 200000/- रुपये।
सराहनिय कार्य थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, उनि भानुप्रताप सिंह राजावत, सउनि कन्हैयालाल यादव, सउनि रशीद पठान, प्रआर 608 दिलावर सिंह, प्रआर 642 जुझारलाल, आर. 477 नितेश सोलंकी, आर. 13 विजयपाल सिंह, आर. 311 महेंद्र सिंह, आर. 399 ईश्वर गेहलोत, आर. 513 मनीष बैरागी, आर. 479 जुझार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
