*अज्ञात बाइक सवार ने दंपति की बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर हालत में रेफर

Blog

 

ब्रजेश उदैनिया की रिपोर्ट…..

जालौन। जालौन कोंच मार्ग पर लहचूरा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने दंपति की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरो की सूचना पर मौके पर पहुची एंबुलेस ने घायल को अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सको ने गंभीर हालत देखते हुये उच्च संस्थान रिफर किया।नाजमा (पत्नी मकसूद),उम्र लगभग 35बर्ष निवासी दलेलनगर, जनपद औरैया,गुरुवार को अपने पति के साथ बाइक से अपने घर से कोंच जा रही थी, जैसे ही वह जालौन कोंच सडक से लहचूरा के पास पहुचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड गया और वह सडक पर गिर पडे। जिससे पत्नी नाजमा के सिर मे गंभीर चोटे आई। वहाँ से निकल रहे राहगीरो ने एम्बुलेस को सूचना दी। सूचना पर पहुची एम्बुलेंस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया। घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *