दीप प्रज्ज्वलन, ध्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जन्मदिन उत्सव और उपहार वितरण के साथ मनाया गया दीपावली महोत्सव

 

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा। खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं और त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब समाज का हर वर्ग उसमें सहभागी बने। इसी भावना को साकार करते हुए AryaRise Foundation द्वारा बाँदा में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों और उनके परिवारों के साथ भव्य दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा परिसर खुशियों, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं माँ सरस्वती के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह ने बच्चों को ओमकार जाप के साथ गाइडेड मेडिटेशन कराया। साथ ही लगभग पांच मिनट का सकारात्मक सोच एवं NLP आधारित अभ्यास कराया गया, जिसमें बच्चों ने ‘मैं खुश हूँ, मैं स्वस्थ हूँ, मैं सक्षम हूँ’ जैसे सकारात्मक संकल्प दोहराए।

 

कार्यक्रम में अभिभवीर सिंह ने हनुमान चालीसा का पाठ प्रस्तुत किया, जबकि आरव सिंह ने शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

इसके बाद उन बच्चों का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया, जिनका जन्मदिन इस अवसर पर था। सभी बच्चों ने मिलकर केक काटा और तालियों के साथ जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।

 

श्रीमती पूनम गुप्ता जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अपनी जिंदगी मे माँ बाप का सम्मान करने और जिम्मेदारी निभाने का संस्कार दिया

 

श्री पी के सिंह जी ने बच्चों को अपना कर्तव्य निभाने और देश से प्रेम करने पर जोर दिया

 

श्री राहुल जैन जी ने बच्चों को आगे बढ़ाने और व्यक्तिगत विकास के लिए मदद का आश्वाशन दिया.

 

उत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने मिलकर रंगोली बनाई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर प्रकाश पर्व का संदेश दिया गया। बच्चों के बीच केक, लड्डू, मिठाइयाँ एवं फल वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी कपड़े वितरित किए गए।

 

बच्चों के उत्साह को देखते हुए सुरक्षित एवं सीमित आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।

Aryarise टीम से सोनम सिंह, ओम सिंह परिहार, शिवांश सिंह, श्याम जी, मानवेन्द्र सिंह पटेल (टिंकू ), सुयश आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कार्यक्रम मे बजरंग संस्कार केंद्र के संचालक श्री धनीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 

कार्यक्रम में श्री विजय राहुल सिंह ज़ी , श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह (रिटायर्ड रेलवे इंस्पेक्टर),kidzee इंदिरानगर बाँदा के डायरेक्टर श्री सौरभचंद्र गुप्ता,आर. कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन बाँदा के ब्रांड अम्बेडकर श्री राहुल जैन, प्रमिला शिवहरे , श्रीमती रंजना सिंह (अध्यापक ), श्रीमती कौमुदी सिन्हा, श्री रवि श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह,पुष्पा सिंह, प्रिया गुप्ता, प्रियदर्शिनी अवस्थी, प्रियंका अवस्थी, शालिनी अवस्थी, स्वेच्छा द्विवेदी

मानू सिंह परिहार, श्री आदित्य सिंह परिहार, रूपेंद्र सिंह, राहुल सिंह( गुड्डू), राहुल महाराज महोखर, सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

कुंवर कुंभित सिंह एंड फैमिली, अंजना गोयल, CRI pumps के डीलर श्री शान सिंह and फैमिली, मंडपम मैरिज हॉल की ओनर श्रीमती सुहासिनी श्रीवास्तव,बृजमोहन शर्मा (पुलिस ) एंड फैमिली, श्री अखिलेन्द्र मिश्रा एवं अन्य अतिथियों ने भी अपनी सहभागिता से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों, स्वयंसेवकों, अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का संकल्प

 

AryaRise Foundation द्वारा बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाती है। संस्था का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास, संस्कार, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करना है।

 

कार्यक्रम के अंत में कृष्णा सिंह ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज का कोई भी बच्चा आर्थिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा, अवसर और खुशियों से वंचित न रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *