अंक्लेम्ड असेट्स के त्वरित निपटान हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ, आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ– डॉ प्रेम कुमार*

Blog

 

    राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार

गया। वित्तीय क्षेत्र में वर्षों से लंबित पड़े अंक्लेम्ड असेट्स (Unclaimed Assets) के कुशल, पारदर्शी एवं त्वरित निपटान को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉ. प्रेम कुमार ने किया, वहीं संचालन अग्रणी बैंक पीएनबी के प्रबंधक राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जानकारी के अभाव या प्रक्रिया की जटिलता के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जमा पूंजी वर्षों से बैंकों में पड़ी रहती है। इस अभियान के माध्यम से ऐसी राशि को उसके वास्तविक हकदार तक पहुंचाना संभव होगा, जिससे जनता का बैंकिंग प्रणाली पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और कमजोर वर्गों के लिए इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम में राज्य और देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक उपस्थित रहे, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, विभिन्न ग्रामीण बैंक तथा आईसीसी बैंक के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी बैंकों ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

हालांकि, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुछ निजी क्षेत्र के बैंक अनुपस्थित रहे, जिनमें एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी बैंक शामिल हैं, जिस पर उपस्थित लोगों के बीच चर्चा भी देखी गई।

अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने सभी बैंकों को इस जनहितकारी अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनता से अपील की कि वे आगे आकर अपने वित्तीय अधिकारों की जानकारी लें और अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *