* बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के मोहल्ला रापटगंज वार्ड संख्या 13 में वृजू राठौर के दरवाजे के पास लगा सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के दौरान हैंडपंप खराब होने से मोहल्लेवासियों की परेशानी और बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सरकारी हैंडपंप क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है, लेकिन खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन देकर जनहित में खराब हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में अशोक, विनोद राठौर, राम श्री, मुकेश,सुरेश,सहित अन्य मोहल्लेवासी शामिल रहे। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
