*विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई तम्बाकू त्यागने की शपथ*

Blog

 

  बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।

शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिजनों, मित्रों और परिचितों को भी तम्बाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही पर्यावरण को तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने में अपना योगदान देने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. योगेश आर्या, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, अवधेश राजपूत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *